रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: भिलाई में DSP के बेटे ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

02 मई 2026, 01:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

आयुष झारिया
आयुष झारिया

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक पुलिस अधिकारी के इकलौते पुत्र ने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया. स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रथम वाहिनी बटालियन परिसर में रहने वाले 20 वर्षीय आयुष झारिया ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


मृतक आयुष भिलाई के रुंगटा कॉलेज में बीबबीए प्रथम वर्ष का छात्र था और उसके पिता संतोष झारिया पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन


घटना के समय आयुष घर पर अकेला था. बताया जा रहा है कि उसकी माता और बहन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर गए हुए थे, जबकि पिता ड्यूटी पर तैनात थे. 


रात को जब डीएसपी संतोष झारिया काम से घर लौटे और बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका. कमरे का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आयुष पंखे से लटका हुआ था. 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी के कारणों पर रहस्य बरकरार है. पुलिस परिजनों के बयान और छात्र के मोबाइल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

21 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

45 मिनट पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP