सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: बहन के बच्चे का किडनैप, 5 गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 अग. 2025, 06:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

गिरफ्तार
गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक महिला ने अपनी ही छोटी बहन के 8 महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे लाखों रुपये में बेच दिया. इस मामले में दुर्ग पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बच्चे की बड़ी बहन भी शामिल है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है.


कसारीडीह की रहने वाली सुखारिंग बाई ने अपने बेटे के गायब होने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी. सुखारिंग ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन संगनी, जो पटना में ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है, ने उसे जून में अपने बेटे के साथ पटना घूमने के लिए बुलाया था. सुखारिंग अपने बच्चे के साथ पटना गई और वहां पांच दिन रुकी.

विज्ञापन


जुलाई में, जब सुखारिंग पटना से वापस लौटने वाली थी, तब संगनी और उसके प्रेमी ने उसे दानापुर स्टेशन तक छोड़ने का नाटक किया. स्टेशन पर दोनों बच्चे को गोद में लेकर खाना लाने के बहाने चले गए और फिर गायब हो गए. 


इस बीच ट्रेन भी छूट गई. सुखारिंग को शक हुआ कि उसके बच्चे का अपहरण कर लिया गया है. घर लौटने के बाद उसने अपने पति को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी संतोष पाल के मोबाइल लोकेशन की मदद से उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में संतोष ने अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम उजागर किए. इसके बाद पुलिस ने संगनी बाई, प्रदीप कुमार, डॉ. बादल और गौरी महतो को भी गिरफ्तार कर लिया.


पूछताछ में सामने आया कि संगनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से अपनी छोटी बहन के बच्चे का अपहरण किया. उसने बच्चे को प्रदीप कुमार को सौंपा, जिसने आगे चलकर बच्चे को डॉ. बादल को दे दिया. 


डॉ. बादल ने बच्चे को 7 लाख रुपये में गौरी महतो को बेच दिया. गौरी महतो को कोई संतान नहीं थी और उसे पारिवारिक संपत्ति के लिए वारिस की जरूरत थी. इसलिए उसने अपने परिचित डॉ. बादल से बच्चा गोद लेने की बात की थी.


पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP