सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 02:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

आत्महत्या का प्रयास
आत्महत्या का प्रयास

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने स्वंय को आग लगी दी. सिटी कोतवाली क्षेत्र के पचरीपारा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली 37 वर्षीय शबाना निशा उर्फ रानी ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने आई पुलिस टीम और कोर्ट कर्मियों के सामने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई और शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया.


घटना की वजह मकान मालिक और किरायेदार के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है. शबाना निशा उस मकान को खरीदने की इच्छुक थीं, लेकिन मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं था. 

विज्ञापन


बार-बार खाली करने का दबाव बनाने पर मालिक ने अदालत का सहारा लिया. कोर्ट ने मकान खाली करने का निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ मौके पर पहुंचे. इसी दौरान हताशा में शबाना ने यह खतरनाक कदम उठा लिया.


शबाना निशा महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और कुछ समय पहले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 28 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर चुकी हैं. 


घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी नाजुक है और वे जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP