शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर दशहरा की अंतिम रस्म, मावली माता की 'डोली विदाई'

C

CG Khabar

07 अक्टू. 2025, 02:25 PM 3 मिनट में पढ़ें 16

मावली डोली- बस्तर दशहरा
मावली डोली- बस्तर दशहरा

बस्तर। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की मंगलवार को अंतिम "डोली विदाई" की रस्म पूरी की गई. जगदलपुर शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा मंदिर में मां मावली माता को माटी पुजारी कहे जाने वाले बस्तर राज परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव और सैकड़ो की संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर मावली देवी की डोली को विदा किया गया. 


इस मौके पर शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा. परंपरा अनुसार इस महत्वपूर्ण रस्म के बाद ही दशहरा पर्व की समाप्ति होती है. लगभग 600 सालों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी बखूबी निभाई गई. 

विज्ञापन


बकायदा मावली माता के डोली के विदाई के दौरान बस्तर के महिला पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर बंदूक से फायर कर( सलामी देकर )मावली माता की डोली को जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर से दंतेवाड़ा के लिए विदा किया.

बस्तरवासी नम आंखों से करते है डोली की विदाई- 


दरअसल बस्तर दशहरा की मावली परघाव रस्म के दौरान बस्तर राज परिवार कमलचंद भंजदेव और राज परिवार के न्यौता पर दंतेवाड़ा से मावली माता की डोली दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए जगदलपुर लाई जाती है. और यहां नवरात्रि के नवमी के दिन "मावली परघाव" की रस्म अदा की जाती है. और बकायदा इसके बाद जितने भी बस्तर दशहरा में रस्म बचते हैं, उन सभी रस्मों में मावली माता की डोली को शामिल किया जाता है. 


दशहरा विजयदशमी के बाद पड़ने वाले मंगलवार के दिन इस डोली विदाई की रस्म पूरी की जाती है, 2 दिन पहले ही बस्तर संभाग से पहुंचे हजारों देवी देवताओं को बस्तर राज परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव और दशहरा पर्व समिति ने विदा किया था. जिसके बाद मंगलवार को मावली माता की डोली को ससम्मान विदा किया गया. 


बकायदा इस दौरान पूरे शहर वासी मावली माता की डोली को विदा करने के लिए हाथों में फूल माला और अगरबत्ती नारियल लेकर दंतेश्वरी मंदिर से गीदम रोड जिया डेरा 2 किलोमीटर के पूरे रास्ते भर में मौजूद रहे. जगह-जगह मावली माता के डोली की पूजा अर्चना की गई. इस रस्म के साथ ही 75 दिनों तक चलने वाली बस्तर दशहरा पर्व की समाप्ति होती है.

दशहरा पर्व देखने विदेशों से भी पहुंचे हुए थे पर्यटक-


विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व पूरे देश में 75 दिनों तक मनाए जाने वाले और 600 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करने वाली एक अनूठा मिसाल है. इस दशहरा पर्व में 12 से अधिक अद्भुत रस्मे निभाई जाती है जो केवल बस्तर में हीं देखने को मिलती है. यही वजह है कि हर साल की तरह इस साल भी बस्तर दशहरा में शामिल होने लाखों की भीड़ जगदलपुर शहर पहुंची हुई थी.


जिसमें दूसरे राज्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशो से भी पर्यटक इस साल बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने पहुंचे हुए थे,मंगलवार को डोली विदाई रस्म के साथ ही बस्तर दशहरा पर्व की समाप्ति हुई.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP