सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली जमानत

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

चैतन्य बघेल
चैतन्य बघेल

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी कानूनी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य के आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा दर्ज केस में चैतन्य की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. 


बीते जुलाई माह में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में थे और संभावना है कि शनिवार को उनकी रिहाई हो जाएगी. उनके वकील हर्षवर्धन परगनिया के अनुसार, दिसंबर में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार सुनाया गया.

विज्ञापन


इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. EOW की चार्जशीट के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब चैतन्य पर कथित तौर पर 200 से 250 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है. वहीं, ED ने अपनी सप्लीमेंट्री शिकायत में दावा किया है कि उन्होंने घोटाले से जुड़ी लगभग 1,000 करोड़ रुपये की राशि को व्यक्तिगत रूप से संभाला. 


जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे सिंडिकेट ने सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से अवैध शराब बेचकर और कमीशनखोरी कर राज्य के खजाने को करीब 2,883 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाया है.


इस मामले में अब तक 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया, अनवर ढेबर और कई सेवानिवृत्त व सेवारत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. 


ED के अनुसार, यह घोटाला चार अलग-अलग तरीकों से चलाया जा रहा था, जिसमें नकली होलोग्राम का उपयोग कर 'ऑफ-द-बुक्स' शराब बेचना और लाइसेंस के बदले डिस्टिलर्स से कमीशन लेना शामिल था. अब तक जांच एजेंसी इस मामले में 382.32 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी कुर्क कर चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP