मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

गंगरेल डेम से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, सुरक्षा एडवाइजरी जारी

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 03:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

गंगरेल बांध
गंगरेल बांध

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के चार प्रमुख जलाशय रविसंकर सागर डेम (गंगरेल), मुरुमसिली डेम, न्यू रूद्री बैराज और सोनडूर डेम लगातार हो रही भारी वर्षा के बाद पूरी क्षमता से भर गए हैं. प्रशासन ने अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए फ्लडगेट खोल दिए हैं.


रविसंकर सागर डेम (गंगरेल) से शुक्रवार शाम तक 55,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. वहीं सोनडूर जलाशय से भी 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन


कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने देर शाम गंगरेल डेम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए.


चूंकि सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा गया है. प्रत्येक प्रमुख जलाशय पर दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.


कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के किनारे और उफनती धाराओं के पास न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों को जलाशयों से दूर रखें. 


उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

9 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

9 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

10 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

10 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

10 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP