रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में 3 नोडल अधिकारी निलंबित

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 11:08 PM 3 मिनट में पढ़ें 16

निलंबन
निलंबन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तीन विकासखंडों में तीन नोडल अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.


धान उपार्जन केंद्र पोखरा, विकासखंड फिंगेश्वर के निरीक्षण नोडल अधिकारी नियुक्त उज्जवल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार उज्जवल शर्मा को किसानों के आवेदनों के संदर्भ में धान का भौतिक सत्यापन करने तथा संबंधित फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था. 

विज्ञापन


जांच में यह पाया गया कि उन्होंने पोखरा समिति के 74 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर ही बिना किसी वास्तविक जांच के सत्यापन कर दिया और समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए. इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ. 


प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में उज्जवल शर्मा का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, गरियाबंद जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.


इसी तरह से, धान उपार्जन केंद्र सांकरा, विकासखंड छुरा के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त रेखराम साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. आदेश के अनुसार, रेखराम साहू को किसानों के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में धान का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था. 


जांच में पाया गया कि उन्होंने सांकरा समिति के 129 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर बिना वास्तविक जांच किए सत्यापन कर दिया तथा समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए. इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ. प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है. 


निलंबन अवधि में रेखराज साहू का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत, फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.


इसके अलावा, धान उपार्जन केंद्र सांकरा, विकासखंड छुरा के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त राजकुमार साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आदेश के अनुसार, राजकुमार साहू को किसानों के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में धान का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था. 


जांच में पाया गया कि उन्होंने सांकरा समिति के 57 किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर बिना वास्तविक जांच किए सत्यापन कर दिया तथा समिति के फोटोग्राफ्स अपलोड कर दिए. इससे आवेदनों में गलत प्रविष्टियां दर्ज होना स्पष्ट हुआ. प्रकरण को दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है. 


निलंबन अवधि में राजकुमार साहू का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत, छुरा जिला गरियाबंद निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

2 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

3 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP