सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ HC: HIV संक्रमित पीड़िता की एलिमनी बढ़ा कर 7 लाख रुपये की

C

CG Khabar

23 जुल. 2026, 02:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एचआईवी से पीड़ित एक महिला की स्थायी एलिमनी (स्थायी भरण-पोषण राशि) को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है. अदालत ने महिला की निरंतर चलने वाली चिकित्सीय जरूरतों और उसकी सीमित आय को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी है. 


न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीक साहू और न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की खंडपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पीड़िता का पति एक सरकारी कर्मचारी है और उसे नियमित वेतन मिलता है, जबकि महिला निजी काम करके केवल 6,000 रुपये प्रति माह कमा पाती है.

विज्ञापन


मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, अप्रैल 2017 में शादी के बाद पति ने इस आधार पर तलाक की याचिका दायर की थी कि उसकी पत्नी एचआईवी से पीड़ित है और विवाह के बाद जन्मी उनकी बेटी भी इससे संक्रमित थी, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई. 


वहीं, महिला का कहना था कि वह शादी से पहले एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी और विवाह के बाद ही उसे इस बीमारी का पता चला. परिवार अदालत द्वारा तलाक की मंजूरी दिए जाने के बाद, महिला ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. 


महिला की ओर से पेश वकील ने तलाक को चुनौती न देते हुए इलाज और जीवन यापन के खर्च के लिए स्थायी भरण-पोषण की मांग की थी.


हाईकोर्ट ने मामले के तमाम तथ्यों, महिला द्वारा अपनी मृत बेटी के इलाज के लिए लिए गए 2 लाख रुपये के कर्ज और उसकी मासिक ईएमआई पर विचार करते हुए पति को बढ़ी हुई राशि का भुगतान किस्तों में करने का आदेश दिया. अदालत के निर्देशानुसार, पति को 3 लाख रुपये की पहली किस्त 7 अगस्त 2026 तक और शेष 4 लाख रुपये की राशि 7 जुलाई 2027 तक दो छमाही किस्तों में अदा करनी होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP