सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ HC ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दिए आदेश

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 03:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश के जिला अस्पतालों में मिलने वाली डायग्नोस्टिक सुविधाओं और रीएजेंट आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जांच के आदेश जारी किए हैं. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी एक स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है. 


कोर्ट ने इस कार्य के लिए कोर्ट कमिश्नर पलाश तिवारी और एस के डांगी को विभिन्न ज़िला अस्पतालों का दौरा कर ज़मीनी हक़ीक़त का पता लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है.

विज्ञापन


यह आदेश छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CMSCL) द्वारा पेश किए गए एक हलफनामे के बाद आया है. 


हलफनामे में बताया गया था कि 'छत्तीसगढ़ एकीकृत डायग्नोस्टिक प्रबंधन प्रणाली' (CIDMS) के तहत जांच रीएजेंट्स की आपूर्ति और संबंधित सेवाओं का जिम्मा एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को दिया गया है. स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने इस संबंध में 2 फरवरी 2026 को कार्य आदेश जारी किया था.


हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर पलाश तिवारी और सूर्या कवलकर डांगी को ज़िला अस्पतालों का निरीक्षण कर यह सत्यापित करने को कहा है कि एचएलएल कंपनी वर्क ऑर्डर के नियमों का सही पालन कर रही है या नहीं. 


कमिश्नर जांच सेवाओं की गुणवत्ता, रीएजेंट और कंज्यूमेबल्स की उपलब्धता तथा सप्लाई चेन की स्थिति का आकलन करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी या कमी की रिपोर्ट अदालत को सौंपेंगे. सुनवाई के दौरान याचिका में हस्तक्षेप करने वाले पक्ष के वकील ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा पूर्व में दाखिल हलफनामे पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP