शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ HC ने मां-बेटी के हत्यारे की उम्रकैद रखी बरकरार

C

CG Khabar

14 मई 2026, 02:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राजधानी रायपुर में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की नृशंस हत्या के दोषी 22 वर्षीय युवक की अपील को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष घटना से जुड़ी कड़ियों को साबित करने में पूरी तरह सफल रहा है.


यह मामला जनवरी 2021 का है, जब आरोपी विक्की उर्फ सुखीराम यादव ने रोमा यादव और उसकी नाबालिग बेटी माहिरा की हत्या कर दी थी. अभियोजन के अनुसार, रोमा ने विक्की के खिलाफ पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसमें जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी पर शादी करने या कानूनी परिणाम भुगतने का दबाव था. 

विज्ञापन


इसी रंजिश में आरोपी ने 22 जनवरी 2021 को जौरा मैदान के पास चाकू से गला रेतकर रोमा की हत्या की और फिर उसकी मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई.


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का पूर्व सरपंच के सामने जुर्म कबूल करना, खून से सने हथियार की बरामदगी और एफएसएल (FSL) व डीएनए (DNA) रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य दोषी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. 


बचाव पक्ष की ओर से भावनात्मक तनाव और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की दलीलें दी गईं, जिन्हें कोर्ट ने अपराध की क्रूरता और पूर्व नियोजित साजिश को देखते हुए खारिज कर दिया. गौरतलब है कि आरोपी को इसी मामले से जुड़े पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दिसंबर 2024 में भी अलग से दोषी ठहराया जा चुका है. अब दोषी विक्की को अपनी शेष जिंदगी जेल में ही काटनी होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

11 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

16 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

17 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

17 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP