रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

घरेलू हिंसा कानून निजी प्रतिशोध का जरिया नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 12:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा अधिनियम (Domestic Violence Act) का इस्तेमाल वैवाहिक विवादों में किसी को परेशान करने या दबाव बनाने के लिए नहीं किया जा सकता. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने पति और उसकी दो बहनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और कानूनी कार्यवाही को रद्द करते हुए इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करार दिया. 


अदालत ने पाया कि मामले में घरेलू घटना रिपोर्ट (DIR) में हिंसा की किसी विशिष्ट घटना, तिथि या विवरण का उल्लेख नहीं था, बल्कि केवल दहेज और मानसिक प्रताड़ना जैसे अस्पष्ट आरोप लगाए गए थे.

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि न्यायिक तंत्र न्याय देने के लिए है, न कि व्यक्तिगत प्रतिशोध या बच्चों की कस्टडी जैसे मामलों में दबाव डालने का हथियार. 


इस मामले में पति का तर्क था कि पत्नी ने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि विवाद की जड़ बड़े बेटे को गोद देने के प्रस्ताव पर असहमति थी. 


हाईकोर्ट ने संरक्षण अधिकारियों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया और कहा कि बिना ठोस तथ्यों के दर्ज की गई कार्यवाही कानून की मंशा को कमजोर करती है, इसलिए इसे जारी रखना न्याय के हित में नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP