बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

रिहायशी टाउनशिप को बिजली पर सेस पर ITC नहीं

C

CG Khabar

07 अग. 2025, 06:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि रिहायशी टाउनशिप को बिजली आपूर्ति के लिए भुगतान किए गए मुआवजा सेस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ नहीं मिलेगा. जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने कहा कि टाउनशिप के रखरखाव के लिए इस्तेमाल की गई बिजली व्यवसाय के लिए है, जैसा कि करदाता द्वारा दिए गए फॉर्म जी से स्पष्ट है. 


इसलिए, करदाता को टाउनशिप के लिए बिजली पर ITC का हक नहीं होगा.

विज्ञापन


मामला एक एल्यूमिनियम उत्पाद निर्माता कंपनी से जुड़ा है, जो कोयले का आयात करती है और उस पर GST मुआवजा सेस चुकाती है. इस कोयले का उपयोग दो पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है, जो एल्यूमिनियम निर्माण में काम आती है. 


कंपनी ने CGST अधिनियम, 1917 की धारा 54(1) के तहत कोयले के आयात पर चुकाए गए मुआवजा सेस के ITC की वापसी के लिए आवेदन किया था.


कंपनी का तर्क था कि टाउनशिप का रखरखाव उनके व्यवसाय के लिए जरूरी है, क्योंकि वहां कर्मचारी रहते हैं, जो व्यवसाय की निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण हैं. 


चूंकि कंपनी का परिसर दूरस्थ क्षेत्र में है, टाउनशिप का रखरखाव और बिजली आपूर्ति व्यवसाय का हिस्सा है.


वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि टाउनशिप को बिजली आपूर्ति करना कंपनी के व्यवसाय से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं है. यह काम बिजली वितरण कंपनी भी कर सकती थी. इसलिए, टाउनशिप को बिजली देना व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा नहीं है.


कोर्ट ने माना कि ITC एक लाभ या रियायत है, जो कानूनी शर्तों को पूरा करने पर ही मिलता है. यह कोई मूलभूत अधिकार नहीं है. 


कोर्ट ने यह भी कहा कि CGST नियमों के नियम 43 में संशोधन का लाभ 5 जुलाई, 2022 के बाद के लिए ही लागू होगा. इस आधार पर, कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

5 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

5 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

6 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

6 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP