मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

हाईकोर्ट ने डीएसएफ जवानों की याचिका खारिज की

C

CG Khabar

30 अग. 2025, 07:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है. इस याचिका में बस्तर के 4,000 से अधिक सहायक कांस्टेबलों और डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) जवानों ने पुलिस कांस्टेबलों के समान सुविधाओं की मांग की थी. 


डिवीजन बेंच ने इस याचिका को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार नहीं किया और इसे सेवा से संबंधित मामला करार दिया.

विज्ञापन


याचिका में मांग की गई थी कि सहायक कांस्टेबलों को डीएसएफ में पदोन्नति दी जाए, डीएसएफ जवानों की तनख्वाह और सुविधाएं जिला पुलिस बल के कांस्टेबलों के समान हों, तथा गुप्त सैनिकों को कांस्टेबल बनाया जाए. 


याचिका में बताया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार, सहायक कांस्टेबल के पद को समाप्त कर डीएसएफ का गठन करने की सिफारिश की गई थी. इसके तहत लगभग 2,700 सहायक कांस्टेबलों को डीएसएफ बनाया गया, लेकिन शेष सहायक कांस्टेबल अभी भी डीएसएफ बनने की प्रतीक्षा में हैं. 


याचिका में कहा गया कि मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार, उन्हें तत्काल डीएसएफ बनाया जाना चाहिए था.


इसके अलावा, डीएसएफ बनाए गए सहायक कांस्टेबलों को जिला पुलिस बल के कांस्टेबलों के बराबर वेतन नहीं दिया जा रहा है और न ही उनके परिवार वालों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है, जबकि उनसे पुलिस कांस्टेबलों जैसा ही काम लिया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है. 


याचिका में यह भी बताया गया कि गुप्त सैनिक पिछले कई वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कांस्टेबल नहीं बनाया गया है.


हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि यह जनहित याचिका नहीं, बल्कि सेवा से संबंधित मामला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

9 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

10 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

10 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

10 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

10 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP