बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

अवैध कनेक्शन से मौत पर भी बिजली विभाग देगा मुआवजा- HC

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 01:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि बिजली के करंट से होने वाली किसी भी दुर्घटना या मृत्यु के लिए बिजली विभाग ही मुख्य रूप से जिम्मेदार होगा. कोर्ट ने कहा कि भले ही दुर्घटना किसी निजी व्यक्ति द्वारा लिए गए अवैध कनेक्शन या बिजली चोरी की वजह से हुई हो, मुआवजे की जिम्मेदारी विभाग की ही रहेगी. 


न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने राज्य विद्युत मंडल की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें एक 16 वर्षीय किशोर की मौत के बदले 1.5 लाख रुपये का मुआवजा देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी.

विज्ञापन


अदालत ने अपने फैसले में 'पूर्ण दायित्व' के सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि किसी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का वैधानिक उत्तरदायित्व विभाग का होता है. यदि आपूर्ति की गई ऊर्जा से किसी को हानि होती है, तो विभाग यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकता कि किसी अन्य व्यक्ति ने बिजली की चोरी की थी. 


कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि बिजली विभाग का यह कर्तव्य है कि वह नियमित निरीक्षण करे और बिजली चोरी रोकने के लिए आवश्यक उपकरण लगाए. 


इस मामले में विभाग यह साबित करने में विफल रहा कि उन्होंने सिस्टम के रखरखाव या चोरी रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए थे. 


यह मामला साल 1996 का है, जिसमें एक किशोर की मौत लटकते हुए बिजली के तारों की चपेट में आने से हो गई थी, जिसके बाद अब कोर्ट ने विभाग की जवाबदेही तय करते हुए पीड़ित पिता के पक्ष में फैसला सुनाया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP