मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 5,000 शिक्षकों की तत्काल भर्ती के निर्देश

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 12:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तुरंत भर्ती का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को महानदी भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान 5,000 शिक्षकों के पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए विज्ञापन फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर नए शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके. यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन


बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) की वैधता को आगे न बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. सरकार का मानना है कि इस कदम से नए और युवा अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में आने के नए अवसर मिलेंगे. 


मुख्यमंत्री साय ने जोर देकर कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है. 


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कुल 30,000 शिक्षकों की भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें से यह 5,000 पदों की भर्ती पहली खेप के रूप में की जा रही है. इस निर्णय से न केवल स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार होगा, बल्कि प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP