रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी

C

CG Khabar

19 जुल. 2026, 09:30 PM 3 मिनट में पढ़ें 12

नीति आयोग
नीति आयोग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े औद्योगिक राज्यों को पछाड़ते हुए निवेश अनुकूलता के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. CRISIL-NITI Aayog इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (IFI) 2026 में छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए देश का सबसे पसंदीदा राज्य बनकर उभरा है. 


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पिछले 18 महीनों में राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में करीब ₹8 लाख करोड़ के भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इनमें मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल्स और एग्रो-प्रोसेसिंग जैसे उभरते और आधुनिक क्षेत्र शामिल हैं.

विज्ञापन


इस सूचकांक में 17 प्रमुख राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ ने निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले दो पैमानों नियामकीय सुगमता (Regulatory Ease) और संस्थागत माहौल (Institutional Environment) में देश में पहला स्थान हासिल किया है. 


राज्य ने रेगुलेटरी ईज में 12 में से 8.4 अंक और इंस्टीट्यूशनल एनवायरनमेंट में 6 में से 4.5 अंक हासिल कर गुजरात, राजस्थान, पंजाब और तमिलनाडु जैसे मजबूत औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. यह सूचकांक उद्योगों को मिलने वाली मंजूरी, बिजली-पानी कनेक्शन, व्यावसायिक अदालतों की प्रभावशीलता और शिकायत निवारण जैसी प्रणालियों के आधार पर तैयार किया गया है.


पर्यावरणीय लचीलेपन (Environmental Resilience) के मामले में भी राज्य देश में दूसरे स्थान पर रहा है, जो यहां दीर्घकालिक औद्योगिक निवेश के लिए आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बेहतर माहौल को दर्शाता है. 


हालांकि, सभी पैमानों को मिलाकर छत्तीसगढ़ समग्र रैंकिंग में 9वें स्थान पर है, लेकिन मुख्य बिजनेस इंडिकेटर्स में इसका प्रदर्शन शीर्ष पर रहा है. इसके अलावा, वित्तीय सेहत में राज्य ने 7 में से 5.4 अंक हासिल किए हैं, और राज्य के सकल मूल्यवर्धन (GVA) में औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 52.8 प्रतिशत है, जो इसे देश की सबसे मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाता है.


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैंकिंग सरकार के पारदर्शी शासन, निवेशक-अनुकूल नीतियों और प्रशासनिक सुधारों का परिणाम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करना और समावेशी आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखना है. 


मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून और छत्तीसगढ़ जन विश्वास अधिनियम (जिसके तहत व्यापार से जुड़े 279 छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है) जैसी पहलों को इस बदलाव का मुख्य आधार बताया. 


राज्य में महिलाओं की 58.1 प्रतिशत कार्यबल भागीदारी, जो देश के प्रमुख राज्यों के औसत से 41 प्रतिशत अधिक है, और प्रतिस्पर्धी दरों पर बिजली की उपलब्धता भी निवेशकों को आकर्षित करने में गेम-चेंजर साबित हो रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP