25 हजार रिश्वत लेते दरभा तहसील का बाबू गिरफ्तार
जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में आदिवासियों को ठगने और उनसे रिश्वत लेने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के हौसले रिश्वत लेने के मामले में बुलंद हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को 25 हजार की रिश्वत लेते दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 के कर्मचारी( बाबू) को एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा है.
तहसील का बाबू प्राकृतिक आपदा सहायता राशि देने के एवज में पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था.