मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

तेज रफ्तार स्कूटी की ट्रक से टक्कर, दो युवकों की मौत

C

CG Khabar

22 अग. 2025, 08:19 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

बिलासपुर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कुटरा गांव के पास नवा तालाब के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी टकरा गई, जिसके कारण दो युवकों की जान चली गई. 


हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप और 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप, जो आपस में दोस्त थे, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे स्कूटी से गणेश उत्सव के लिए गाना रिहर्सल हेतु अपने साथियों को लेने जा रहे थे. 


इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं.


हादसे के तुरंत बाद डायल 112 की सहायता से दोनों को जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.


हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी और उसे हटाने से रोक दिया. 


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों में गुस्सा बरकरार है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

14 मिनट पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

28 मिनट पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

46 मिनट पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

एक घंटा पहले

दीपांशी नेताम-भिलाई
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर

एक घंटा पहले

सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP