बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर निलंबित

C

CG Khabar

17 सित. 2025, 01:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

निलंबित
निलंबित

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के शा.उ.मा.वि. करडेगा, वि.ख. दुलदुला के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर को निलंबित कर दिया गया है. अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुनकुरी के द्वारा मधुकर के विरूद्ध टी.सी. के एवज में अधिक राशि की मांग एवं कार्यालयीन स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार की जांच किया गया, जो प्रथम दृष्टया प्रमाणित होना पाया गया है. 


शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गीता प्रसाद मधुकर, प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. करडेगा, वि.ख. दुलदुला जिला जशपुर विद्यालय से अधिकतर अनुपस्थित रहते है. 

विज्ञापन


उनके द्वारा विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ली जाती है, विद्यालयीन कार्यों में रूचि नहीं लेने से विद्यालयीन व्यवस्था पर प्रतिकूलत प्रभाव पड़ा है. 


विद्यालय में स्वच्छ पेयजल का अभाव, स्वच्छ शैचालय का अभाव, फर्नीचर का खराब होना, पंखा एवं विद्युत उपकरण कियाशील नहीं होना, क्रीडा सामग्रियों का उपयोग नहीं होना, एनएसएस एवं स्काऊट गाईड की गतिविधियां नहीं होना पाया गया साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशो/निर्देशों की अवहेलना करना, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की प्रति दुर्व्यवहार एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना पाया गया. 


साथ ही विद्यालयीन आबंटित राशि का अनुचित रूप से आहरण एवं निर्धारित मद अंतर्गत संबंधित कार्यों हेतु उपयोग नहीं किया जाता है तथा उनमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक गतिविधियों के संबंध में नियंत्रण का अभाव है.


गीता प्रसाद मधुकर का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत पाते हुए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत श्री मधुकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. 


उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर नियत किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

4 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

5 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

11 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

12 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP