बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कबीरधाम: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर

C

CG Khabar

03 मई 2026, 10:24 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

दुर्घटनाग्रस्त कार
दुर्घटनाग्रस्त कार

कबीरधाम । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार की रात एक कार दुर्घटना ने चार परिवारों की खुशियाँ छीन लीं. रायपुर के बिरगांव से पंडरिया की ओर जा रहे 6 दोस्तों की कार पांडातराई पुल के समीप एक तीखे मोड़ पर बेकाबू होकर सीधे नदी में जा समाई. 


यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जिसमें 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन


पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन (CG-10-AS-1082) की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर संतुलन नहीं बना सका. 


मृतकों की पहचान अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) के रूप में हुई है. 


वहीं, गंभीर रूप से घायल जुनेद रजा और आरजु खान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहाँ वे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 


स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित मोड़ काफी खतरनाक है और अंधेरे के कारण अक्सर यहाँ दुर्घटनाएं होती रहती हैं. फिलहाल, पांडातराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

4 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP