बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 7 एके-47 के साथ 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर: राजू सलाम के साथ 50 नक्सलियों का सरेंडर

C

CG Khabar

15 अक्टू. 2025, 11:49 AM 1 मिनट में पढ़ें 17

नक्सली आत्मसमर्पण
नक्सली आत्मसमर्पण

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बड़े कैडर के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय डीवीसीएम राजू सलाम, भास्कर और रतन ने अपनी टीम के साथ कांकेर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.


इन नक्सलियों ने 7 एके 47 समेत कई इंसास और 3.3 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है.

विज्ञापन


जिन 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें 32 पुरूष और 18 महिला नक्सली शामिल हैं. नक्सलियों ने ऑटोमेटिक वेपन्स समेत 39 हथियार भी पुलिस के समक्ष डाले हैं.


यह सरेंडर एसपी कल्याण एलसेला और बस्तर आईजी सुंदरराज पी की मौजूदगी में किया गया. 


सरेंडर नक्सलियों में उत्तर बस्तर का टॉप लीडर राजू सलाम, नक्सल कमांडर प्रसाद, और कमाडंर मीना समेत बड़े लीडर शामिल हैं.


बस्तर के आईजी कल गुरुवार को प्रेसवार्ता कर सरेंडर नक्सलियों की जानकारी साझा करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP