मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू

C

CG Khabar

22 अग. 2025, 04:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

सीटी स्कैन
सीटी स्कैन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध हो गई है. इससे महज एक माह के भीतर 145 मरीजों ने इसका लाभ उठाया है.


छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये कबीरधाम जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है. जिला बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ की गई है. 

विज्ञापन


25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है.


अब तक कबीरधाम जिले के लोगों को सीटी स्कैन जैसी जांच के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था. इसमें समय और धन दोनों की दिक्कत होती थी. लेकिन अब यह सुविधा शासकीय जिला अस्पताल में उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है.


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है. 


अब तक सीटी स्कैन जांच का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने उठाया है जिसमें पंडरिया ब्लॉक से 22 मरीज,बोडला से 35 मरीज, सहसपुर लोहारा से 25 मरीज, कवर्धा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 50 मरीज अन्य जिलों से 13 मरीज . 


इनमें से 14 मरीजों का स्कैन आपातकालीन स्थिति में किया गया, जो मरीजों के उपचार में बेहद सहायक साबित हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP