रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कोंडागांव में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

C

CG Khabar

28 जन. 2026, 08:45 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केशकाल विकासखंड के ग्राम बड़ेठेमली के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. मृतकों की पहचान लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम के रूप में हुई है, जो आपस में मामा-भांजे थे.


मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव निवासी लोकेश और कमलेश बाइक पर सवार होकर मेला देखने गए थे. खुशियों भरे माहौल से घर वापसी के दौरान, बड़ेठेमली के पास जंगल वाले रास्ते पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई. रफ्तार अधिक होने या संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


राहगीरों ने जब गड्ढे में बाइक और शवों को देखा, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.


इस घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

37 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP