मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: मां की फटकार से व्यथित कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

29 जन. 2026, 02:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा इलाके में 20 वर्षीय एक होनहार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान आरती टंडन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के गुमिया गांव की निवासी थी और कोरबा में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही थी.


परिवार के अनुसार, बुधवार को आरती घर से कॉलेज जाने के बहाने निकली थी. शाम ढलते-ढलते जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की. जांच पड़ताल में पता चला कि घर में रखी पुराने क्वार्टर (B-2/27) की चाबी गायब है. 

विज्ञापन


शक होने पर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद पाया गया. आरती के भाई ने दीवार लांघकर अंदर प्रवेश किया और पंखे से लटकता हुआ उसका शव देखा.


आरती बचपन से ही अपने नाना के साथ इसी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई करती आई थी. कुछ समय पहले नाना की सेवानिवृत्ति के बाद परिवार गांव लौट गया था, जिससे क्वार्टर खाली पड़ा हुआ था. 


पिता अजीत टंडन ने बताया कि मां ने किसी बात पर आरती को डांटा था, जिससे वह आहत होकर घर से निकल गई. परिवार को कतई अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी. आरती पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थी और बेहद मेहनती छात्रा मानी जाती थी.


घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. 


पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और परिजनों, सहेलियों तथा अन्य जानकारों से पूछताछ कर रही है. अभी तक आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन जांच जारी है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

10 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

11 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

11 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP