सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: खदान में ब्लास्टिंग का पत्थर लगने से ग्रामीण की मौत

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 09:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

Dead body
Dead body

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की दीपका मेगा कोल परियोजना में ब्लास्टिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना में राखी गांव के निवासी और ग्रामीण मजदूर लखन पटेल की मौत हो गई. 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखन दोपहर के समय हरदीबाजार से अपने घर पैदल लौट रहे थे, तभी सुआबोड़ी गांव के पास खदान के अंदर भारी ब्लास्टिंग की गई. 

विज्ञापन


विस्फोट के दौरान खदान से उड़कर आया एक पत्थर सीधे लखन के सिर पर जा लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें हरदीबाजार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है और उन्होंने अस्पताल में एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक सड़कों के इतने करीब उच्च तीव्रता वाली ब्लास्टिंग करना सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है. 


उन्होंने मृतक के परिवार के लिए तत्काल मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SECL के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनिश चंद्रा ने विभागीय जांच का आश्वासन दिया है. 


उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग से पहले सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाता है, फिर भी यह हादसा कैसे हुआ, इसकी बारीकी से जांच की जाएगी और दोषियों पर जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही कंपनी पीड़ित परिवार को सहायता और मुआवजा देने पर विचार कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

12 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

16 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP