रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 जनवरी को

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 02:29 PM 3 मिनट में पढ़ें 17

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम आदेश देते हुए 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई 28 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी. इनमें कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं और जांच एजेंसियों की अपीलें शामिल हैं.


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व ओएसडी और वरिष्ठ नौकरशाह रहीं सौम्या चौरसिया की याचिका पर नोटिस जारी किया. चौरसिया को कोयला लेवी मामले में जमानत मिलने के बाद शराब घोटाले से जुड़े प्रकरणों में दोबारा गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन


चौरसिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और कपिल सिब्बल ने दलील दी कि बार-बार की जा रही गिरफ्तारियां न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग हैं. रोहतगी ने कहा कि हर बार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद नए एफआईआर के जरिए गिरफ्तारी की जा रही है. 


वहीं, सिब्बल ने तर्क दिया कि 2019 के बाद से उनके खिलाफ आरोप और साक्ष्य में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है.


हालांकि कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका पर नोटिस जारी किया, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर फिलहाल नोटिस जारी नहीं किया. 


अदालत ने इस मामले को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका के साथ 28 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.


ईडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2019 से 2022 के बीच तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और हजारों करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई. एजेंसी का आरोप है कि चैतन्य बघेल इस कथित शराब सिंडिकेट के प्रमुख थे और उन्होंने करीब 1,000 करोड़ रुपये की अवैध राशि का प्रबंधन किया. 


वहीं, राज्य की एसीबी और ईओडब्ल्यू का दावा है कि उन्हें 200 से 250 करोड़ रुपये मिले.


एसीबी/ईओडब्ल्यू के अनुसार, घोटाले से जुड़ी अपराध की कुल आय 3,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. चैतन्य बघेल को जुलाई 2025 में ईडी ने गिरफ्तार किया था और बाद में सितंबर में एसीबी ने जेल में रहते हुए उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया. 2 जनवरी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में जमानत दी थी.


दिसंबर 2025 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतिम अभियोजन शिकायत दाखिल की थी, जिसमें सौम्या चौरसिया, पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन दास, शराब लाइसेंसधारी, वितरक और आबकारी विभाग के अधिकारी समेत 59 नए आरोपियों को नामजद किया गया. इसके साथ ही इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP