गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बिजली दरों में वृद्धि करने पर महंत का सरकार पर हमला

C

CG Khabar

14 सित. 2025, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

चरणदास महंत
चरणदास महंत

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि और बिजली बिल आधा योजना को बंद करने को लेकर विपक्ष के नेता डॉ. चरण दास महंत ने साय सरकार पर तीखा हमला बोला है. डॉ. महंत ने कहा कि बीजेपी सरकार के लगभग दो साल के कार्यकाल में तीसरी बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जिससे हर वर्ग परेशान है. 


इस वृद्धि से प्रत्येक उपभोक्ता के बिजली बिल में करीब 1000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

विज्ञापन


डॉ. महंत ने सवाल उठाया कि कोयला और जल जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में इतनी वृद्धि क्यों की जा रही है, जबकि राज्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी बिजली बेचता है. 


उन्होंने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि से किसान, व्यापारी और अन्य सभी वर्गों में भारी नाराजगी है. इसके साथ ही, उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने और जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है.


डॉ. महंत ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने उनकी सरकार की बिजली बिल आधा योजना को बंद कर दिया, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ दोगुना हो गया है. उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की अपील की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

8 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

8 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक दिन पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक दिन पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP