शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को झटका: महतारी वंदन योजना से 5 लाख नाम हटे

C

CG Khabar

10 अक्टू. 2025, 03:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना

रायपुर । संवाददाता: त्योहारों के मौसम में छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को निराशा हाथ लगी है. प्रदेश की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन से करीब 5 लाख पात्र महिलाओं के नाम कटवा दिए गए, जिससे 20वीं किस्त के वितरण में बड़ा फर्क नजर आया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बस्तर में शुरू की गई इस किस्त में कुल 65 लाख महिलाओं को 606.94 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए, जबकि योजना की शुरुआत में यह संख्या 70 लाख से ऊपर थी. 


इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है, और विपक्ष ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन


महतारी वंदन योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण का बड़ा कदम बताया जाता है. भाजपा सरकार ने चुनावी वादे के तहत मार्च 2024 में इसे लॉन्च किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 10 मार्च को पहली किस्त जारी करते हुए 70 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 655.57 करोड़ रुपये भेजे थे. 


योजना के अंतर्गत हर योग्य महिला को मासिक 1,000 रुपये की सहायता मिलती है, जो आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने का दावा करती है. लेकिन अब 20वीं किस्त के आंकड़ों ने योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.


बस्तर दौरे के दौरान अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार के समारोह में योजना की तारीफ की. उन्होंने कहा कि 'मोदी की गारंटी' वाली यह स्कीम महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाती है. 


अधिकारियों के मुताबिक, 64 लाख 94 हजार 768 महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिला, लेकिन कुल संख्या में कमी ने विवाद को जन्म दे दिया. विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे महिलाओं के साथ 'धोखा' करार देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से जवाब तलब किया है.


कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि चुनावी वादों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब वादे निभाने में कतरा रही है. "5 लाख महिलाओं को योजना से बाहर करना महिलाओं के भरोसे को तोड़ने जैसा है. सरकार को बताना चाहिए कि ये नाम क्यों कटे और उन्हें कब बहाल किया जाएगा," 


ठाकुर ने जोर देकर कहा. यह मामला दिवाली से ठीक पहले उभरा है, जब लाखों परिवार आर्थिक सहायता की उम्मीद में थे. राज्य सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामला विधानसभा तक पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

एक घंटा पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

2 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

2 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP