सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: जीजा ने काम का लालच देकर साली का किया गैंगरेप

C

CG Khabar

21 जन. 2026, 11:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

गैंगरेप
गैंगरेप

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक जीजा ने अपने साली का साथियों साथ मिल गैंगरेप किया. एक 40 वर्षीय विवाहित महिला, जिसे पति ने छोड़ दिया था और वह मायके में रहकर रोजगार की तलाश कर रही थी, को उसके जीजा ने मजदूरी का झांसा देकर वाड्रफनगर बुलाया. 


वहां जीजा ने उसे अपने भांजे के कमरे में ले जाकर दो अन्य युवकों के साथ मिलकर जबरन शराब पिलाई और बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया.

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी को वह अंबिकापुर से बस से वाड्रफनगर पहुंची. मुख्य आरोपी रवि चंद परासिया (38 वर्ष) उसे बाइक पर बैठाकर अपने भांजे तेजमारी गौतम (18 वर्ष) के कमरे में ले गया, जहां तेजमारी और उसका दोस्त दीपक विश्वनाथ (20 वर्ष) पहले से मौजूद थे. 


तीनों ने मिलकर महिला को नशा देकर वारदात को अंजाम दिया.


नशे के असर से महिला की तबीयत बिगड़ गई. आरोपियों ने उसे 200 रुपये थमाए और बस में बैठाकर भाग निकले. किसी तरह अंबिकापुर पहुंचकर महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी को सौंपा गया.


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों रवि चंद परासिया, तेजमारी गौतम और दीपक विश्वनाथ को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी एक ही समुदाय से हैं और दूर के रिश्तेदार भी. 


एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.


पीड़िता का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताया.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP