छत्तीसगढ़ में नशे में धुत पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या
मनेंद्रगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के पोड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.
यह वारदात घरेलू विवाद के बाद हुई, जब पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी श्रीराम शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा. पत्नी ने थकान और नाराजगी के कारण खाना बनाने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. गुस्से में आपे से बाहर हुए श्रीराम ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर कई प्रहार किए.
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी पति श्रीराम को हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.