रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मेकाहारा: हृदय के 100% ब्लॉकेज पर दर्ज की जीत

C

CG Khabar

23 सित. 2025, 09:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

मेकाहारा
मेकाहारा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सरकारी अस्पताल मेकाहारा में एक मरीज के हृदय के 100 फीसदी ब्लॉकेज की सफल सफल एंजियोप्लास्टी की गई. इस तरह के सर्जरी बड़े-बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों में भी सफल नहीं होते हैं तथा ओपन हार्ट सर्जरी करवाया जाता है.


पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) अब न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी जीवनदाता बनता जा रहा है. हाल ही में एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में मध्यप्रदेश निवासी 60 वर्षीय मरीज के हृदय की 100% ब्लॉक हो चुकी चार नसों की सफल एंजियोप्लास्टी की गई.

विज्ञापन


मरीज के परिजनों के अनुसार, मरीज लंबे समय से दवाओं के सहारे जीवन जी रहे थे. मध्यप्रदेश के कई बड़े अस्पतालों ने एंजियोप्लास्टी करने से मना कर दिया था. इस बीच उनके एक करीबी रिश्तेदार से पता चला कि एसीआई में कुछ वर्ष पूर्व एक मरीज के जटिल हृदय रोग का सफल उपचार किया गया है. 


इसी भरोसे के साथ वे रायपुर पहुँचे. स्वयं मरीज अपना अनुभव बताते हुए कहते हैं कि जब कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों ने कह दिया था कि उनके यहाँ इलाज संभव नहीं है तो एसीआई बड़ी उम्मीद लेकर आया था. डॉक्टर से हमने कह भी दिया था कि जितना भी रिस्क हो, आप इलाज़ की तैयारी कीजिये, मैं उसके लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हूँ. अंततः यहाँ के डॉक्टरों ने मुझे नया जीवनदान दिया. 


कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में राइट फीमोरल एंजियोप्लास्टी के जरिए मरीज की ब्लॉक नसों को खोला गया. फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.


डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पाँच वर्ष पूर्व भी मध्यप्रदेश से आए एक मरीज की सफल लेजर एंजियोप्लास्टी की गई थी. 


इस बार भी कठोर ब्लॉकेज को देखते हुए लेजर की तैयारी की गई थी, किंतु सौभाग्य से सामान्य एंजियोप्लास्टी से ही सफल परिणाम मिल गये. 


डीन डॉ. विवेक चौधरी ने मरीज की स्थिति को देखते हुए विभाग को अतिशीघ्र एंजियोप्लास्टी करने के निर्देश दिये थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

2 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP