बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नवा रायपुर में बनेगा मल्टी सुपर-स्पेशलिटी बॉम्बे हॉस्पिटल

C

CG Khabar

22 जन. 2026, 01:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट इंदौर
बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट इंदौर

रायपुर । संवाददाता: बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा नवा रायपुर में लगभग ₹680 करोड़ की लागत से 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मल्टी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा. यह छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मध्य 15 एकड़ भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता नवा रायपुर में प्रस्तावित ‘मेडिसिटी’ के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा. 


छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 सितंबर 2025 को निवेश आमंत्रण जारी होने के महज चार माह के भीतर भूमि चिन्हांकन से लेकर रजिस्ट्री तक की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं, जो निवेश के क्षेत्र में एक नया बेंचमार्क है.

विज्ञापन


इस समझौते के तहत बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा नवा रायपुर में लगभग ₹680 करोड़ की लागत से 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मल्टी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा. मुंबई, इंदौर और जयपुर के बाद यह ट्रस्ट का देश में चौथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा. यहाँ कार्डियक साइंसेज, कैंसर उपचार, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. 


इस अस्पताल के शुरू होने से छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगीइस परियोजना से जहाँ प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, वहीं 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों के साथ-साथ हेल्थकेयर सप्लाई चेन में बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे.


(फोटो- बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट इंदौर)

.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP