बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

मुंगेली में 8.14 करोड़ का धान घोटाला: 5 गिरफ्तार

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 10:55 PM 1 मिनट में पढ़ें 15

धान घोटाला
धान घोटाला

मुंगेली । डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी और परिवहन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8.14 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है, जिसके बाद राइस मिल संचालकों और समिति प्रबंधकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


रायपुर मार्कफेड से मिले अलर्ट के बाद हुई जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि धान परिवहन में लगे वाहनों की क्षमता से 200% से लेकर 1116% तक अधिक ओवरलोडिंग दिखाकर कागजों पर फर्जीवाड़ा किया गया.

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने संगठित होकर फर्जी वाहन नंबरों और दस्तावेजों के जरिए शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई. 


नवागांव घुठेरा, सिंघनुपरी, छटन और झगरहट्टा जैसे उपार्जन केंद्रों में राइस मिलरों के साथ मिलीभगत कर बिना जीपीएस वाले वाहनों से अवैध परिवहन किया गया. 


पुलिस ने इस मामले में अब्दुल सत्तार, विकास पाण्डेय, महावीर जैन, संतोष साहू और श्रीधर परिहार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अब्दुल समद और ललित जैन समेत चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं. 


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

5 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

5 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

12 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

12 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP