छत्तीसगढ़ में नक्सली तिकड़ी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़े ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान पोडियाम जोगा, मडवी मासा और पोज्जा मडवी के रूप में हुई है.
यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चिंतागुफा क्षेत्र के पेंटापद गांव के पास की थी.
इस ऑपरेशन में एक टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड्स और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जो सभी प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) से जुड़े थे.