रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ NEET PG राउंड 2 काउंसलिंग शुरू, 3 जनवरी तक करें आवेदन

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 02:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: संचालनालय चिकित्सा शिक्षा (DME), छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ NEET PG राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. 


आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 4 जनवरी, 2026 तक पूरी की जा सकती है. 

विज्ञापन


विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 326 स्पष्ट रिक्तियां (Clear Vacancies) उपलब्ध हैं. 


ये वे सीटें हैं जो पहले दौर के आवंटन के बाद खाली रह गई थीं. इसके अतिरिक्त, काउंसलिंग के दौरान 'वर्चुअल वैकेंसी' भी उपलब्ध होंगी, जो राउंड 1 के छात्रों द्वारा कॉलेज अपग्रेड करने की स्थिति में निर्मित होंगी.


महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए DME ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले पंजीकरण कराया था, उन्हें भी नए सिरे से अपनी पसंद (Choices) भरनी और लॉक करनी होगी, क्योंकि पिछले सभी चयन रीसेट कर दिए गए हैं. 


चॉइस फिलिंग पूरी न करने वाले उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. 


विभाग ने उम्मीदवारों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि राउंड 2 या इसके बाद के चरणों में सीट मिलने पर यदि कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता या सीट छोड़ता है, तो उसकी जमा पंजीकरण राशि जब्त कर ली जाएगी. इसलिए, अभ्यर्थी केवल उन्हीं संस्थानों का चयन करें जिनमें वे वास्तव में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

3 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

3 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

8 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

10 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

13 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP