मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग जिले में आज से 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल'

C

CG Khabar

27 अग. 2025, 07:33 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

हेलमेट
हेलमेट

दुर्ग । संवाददाता: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से, दुर्ग जिले में एक नया नियम लागू किया गया है. अब बुधवार से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. 


'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान को जिले में सख्ती से लागू किया गया है. केवल आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा आपात स्थिति और धार्मिक पगड़ी पहनने वाले लोगों को इस नियम में छूट दी जाएगी.

विज्ञापन


दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह आदेश जारी किया है. 


साथ ही, पेट्रोल पंप संचालकों को अपने परिसर में 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' का बोर्ड या पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं. 


आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


हालांकि, यह आदेश आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों में बिक्री कम होने की चिंता बढ़ गई है.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

3 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

4 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

10 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

11 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

11 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP