रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

पामगढ़: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिड-डे मील के बाद 12 बच्चे बीमार

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 02:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

मिड-डे मील से बीमार
मिड-डे मील से बीमार

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद 12 छात्र-छात्राओं की अचानक हालत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी आने, पेट में तेज दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं हुईं, जिसके चलते उन्हें फौरन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.


स्कूल अधिकारियों के मुताबिक, उस दिन कुल 127 बच्चों ने मध्याह्न भोजन ग्रहण किया था. भोजन में पत्तागोभी की सब्जी के साथ मिक्स्ड अचार शामिल था. प्रारंभिक आशंका है कि अचार में किसी तरह की खराबी के कारण यह समस्या हुई हो. घटना सामने आते ही परिजनों को सूचना दी गई और सभी प्रभावित बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन


सीएचसी की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रश्मि धीरही ने बताया कि सभी बच्चों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है. उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं. कुछ बच्चों को परिजन घर ले गए हैं, जबकि बाकी ऑब्जर्वेशन में रखे गए हैं.


इस मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. एसडीएम देवेंद्र चौधरी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है. साथ ही, मध्याह्न भोजन के सैंपल फूड इंस्पेक्टर को सौंप दिए गए हैं, जिनकी लैब जांच कराई जा रही है. रिपोर्ट दो-तीन दिनों में आने की उम्मीद है, जिसके बाद सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

2 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

3 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

8 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

10 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

13 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP