पेन्ड्रा: करेंट लगने से दो भाइयों की मौत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पेन्ड्रा में करेंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई है तथा तीसरा झुलस गया है. हादसा तब हुआ जब तीनों भाई खेत में लगे पंप को चालू करने के लिये गये हुये थे. घटना शुक्रवार 15 अगस्त की है.
मिली जानकारी के अनुसार पेन्ड्रा के लटकोनीखुर्द गांव में यह हादसा हुआ है. मृतकों का नाम पीताम्बर यादव,रामभद्र यादव है जबकि सेमलाल यादव करेंट लगने से झुलस गया है. उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुचे तो देखा कि दोनों भाई अचेत अवस्था मे मृत पड़े हुए है जबकि एक भाई के शरीर मे हलचल है. इस पर उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस अधिकारियों के साथ डायल 112 को दी. जिसके बाद 112 मौके पर पहुचकर तत्काल गभीर रूप से झुलसे सेमलाल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.