छत्तीसगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट की जम्मू में रहस्यमयी मौत
जम्मू । डेस्क: छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र से एक फिजियोथेरेपिस्ट, जो जम्मू में किराए के मकान में रह रहा था, 2 अक्रटूबर को हस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया. बारुन कुमार धर (59) पुत्र टीडी धर, जो 170/1 इंजीनियरिंग कॉलोनी रायपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी थे, जम्मू जिले के शास्त्री नगर क्षेत्र के उमा गणेश निवास (घर नंबर 1797F) में रह रहे थे.
पुलिस के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से न तो दरवाजा खोल रहे थे और न ही फोन कॉल्स का जवाब दे रहे थे.
संदेह होने पर मकान मालिक दीपाली गुप्ता ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर उन्हें मृत अवस्था में पाया.
इसके बाद, मृतक फिजियोथेरेपिस्ट का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
इधर, पुलिस ने इस रहस्यमयी मौत के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, मृतक एक गोल्ड मेडलिस्ट थे.