बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क, पुलिस की चेतावनी

C

CG Khabar

27 अग. 2025, 12:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

साइबर ठगी
साइबर ठगी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क रहने की चेतावनी दी है. डिजिटल दुनिया ने जहाँ हमारे काम को आसान बना दिया है, वहीं साइबर फ्रॉड का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. नकली मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है और उनकी निजी एवं बैंकिंग जानकारी चोरी की जा रही है.


छत्तीसगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

विज्ञापन


हाल के दिनों में साइबर अपराधी लोकप्रिय मोबाइल एप्लिकेशन के नकली “APK“ फाइल्स के जरिए लोगों के मोबाइल फोन में वायरस और मालवेयर इंस्टॉल कर बैंकिंग डिटेल्स, UPI पिन और व्यक्तिगत जानकारी चुरा रहे हैं. इससे कई लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है.

पुलिस द्वारा चिन्हित 7 प्रमुख फ्रॉड ऐप 


1.Gas Connection APK Fraud – नकली गैस कनेक्शन ऐप के जरिए पैसे की ठगी. 

2.Online Car Rental APK Fraud – कार बुकिंग के नाम पर एडवांस पेमेंट लेकर ठगी. 

3. E-SIM Activation APK Fraud – नकली ऐप से ई-सिम एक्टिवेशन के जरिए मोबाइल डेटा एक्सेस. 

4.Hospital Appointment APK Fraud – अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर डेटा चोरी और पेमेंट फ्रॉड. 

5. Banking APK Fraud – बैंकिंग सर्विसेज के नाम पर बने APK से UPI/नेट बैंकिंग की जानकारी चोरी. 

6.Wedding Invitation APK Fraud – शादी का निमंत्रण बताकर भेजे गए APK से मोबाइल हैक. 

7.Traffic Challan/Vahan Parivahan APK Fraud – फर्जी चालान ऐप्स से भुगतान के नाम पर ठगी.


पुलिस के बचाव उपाय

किसी भी अज्ञात लिंक, व्हाट्सएप या ईमेल से ऐप डाउनलोड न करें. केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL को ध्यान से जांचें. बैंकिंग, गैस, कार रेंटल, अस्पताल या सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें. मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा सक्रिय रखें.


ठगी होने पर कहां शिकायत करें?

ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या  www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

37 मिनट पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुई ₹1.63 करोड़ की ट्रैवल ठगी की आरोपी मैरी लोपेज

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

सरगुजा: जंगल में 8 वर्षीय लापता मादा हाथी का शव मिला, अवैध बिजली के तार से मौत

एक घंटा पहले

कुल्हाड़ी से हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: पटाखा न देने पर नाबालिग ने टांगी मार युवक को उतारा मौत के घाट

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP