सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में सड़क हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान

रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर: एक नाबालिग समेत चार लोगों ने गंवाई जान

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 02:03 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया है. अलग-अलग इलाकों में हुई चार दर्दनाक घटनाओं में एक 14 साल की नाबालिग लड़की सहित चार लोगों की जान चली गई. इन हादसों ने जिले में बढ़ती सड़क असुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने सभी मामलों में पंचनामा पूरा कर लिया है और आरोपी वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी है.


पहली घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश सिदार के साथ हुई. आकाश सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का काम करते थे और शाम करीब छह बजे रायगढ़ से घर लौट रहे थे. शिवशक्ति प्लांट के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि वह रोज की तरह काम खत्म कर घर जा रहे थे. पुलिस ने हिट एंड रन के तहत अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है.

विज्ञापन


दूसरा हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में ग्राम लाखा के पास हुआ. यहां 22 साल के समीर साहू, जो कसडोल के निवासी थे, बाइक पर सवार थे. रात साढ़े सात बजे के करीब एक तेज गति वाले अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. समीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है.


धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में सबसे दिल दहला देने वाली घटना घटी. 14 वर्षीय छात्रा वृंदावती अगरिया ट्रैक्टर पर सवार होकर घर जा रही थी. खोचापारा कोरजानाला पुल के पास वह अचानक ट्रैक्टर से गिर गई और पहियों के नीचे आ गई. गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर राजू मिंज पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है.


चौथी घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सामने आई. यहां 40 वर्षीय घासीराम नवरंग बालू के ढेर के पास बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने उन्हें धक्का मार दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन चल रहा है, और यह जेसीबी भी नदी से बालू लाने जा रही थी. पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.


ये सभी हादसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए, लेकिन इनसे जिले में सड़क सुरक्षा की खामियां उजागर हो रही हैं. तेज रफ्तार, लापरवाही और अवैध गतिविधियां इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बताई जा रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

15 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

17 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP