शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: 50 हजार घूस मांगने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 02:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 8

लोमेस राजपूत
लोमेस राजपूत

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक प्रधान आरक्षक को फौरन निलंबित कर दिया है. आरोपी पुलिसकर्मी पर एक छोटे टपरी संचालक से झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की उगाही करने का इल्जाम है.


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति अपनी छोटी सी टपरी चलाकर परिवार का पेट पाल रहा था. कुछ दिन पहले एक शख्स ने उसे राजश्री ब्रांड के 100 पैकेट तंबाकू दिए, जिन्हें उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर खरीदा था. इस सिलसिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चारों को थाने तलब किया.

विज्ञापन


थाने में तैनात प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत ने कथित तौर पर पीड़ित को बचाने का लालच दिया, लेकिन बदले में 50 हजार रुपये की मांग की. पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे खूब डराया-धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. 


मजबूरी में उसने किसी तरह इंतजाम कर 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी लगातार बाकी पैसे और 5 हजार अतिरिक्त मांगते हुए जेल भेजने की धमकियां मिलती रहीं.


तंग आकर पीड़ित ने बिलासपुर रेंज के आईजी को शिकायती पत्र लिखा और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने त्वरित एक्शन लेते हुए प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत को तत्काल निलंबित कर दिया.


निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र रायगढ़ रखा गया है और उन्हें नियमों के अनुसार भत्ता मिलता रहेगा.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

10 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

10 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

11 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

11 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP