बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में हिट एण्ड रन का केस, 1 मृत, 1 घायल

C

CG Khabar

26 अग. 2025, 08:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. 


पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धनंजय यादव (26 वर्ष) और उनके साथी अमित कुमार मांझी मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 13-Y-7121) से भेंलवाटोली गांव से राजपुर में अपने मामा के घर जा रहे थे. रास्ते में सलखिया गांव के पास दोनों गुटखा खरीदने के लिए सड़क किनारे रुके थे. 


तभी राजपुर की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के पिकअप वाहन ने लापरवाही और तेज गति से चलते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


हादसे में धनंजय यादव के दाहिने पैर, बाएं घुटने और दाहिने हाथ की कोहनी में चोटें आईं. 


वहीं, उनके साथी अमित कुमार मांझी को सिर, कंधे और शरीर पर गंभीर चोटें लगीं. 


दोनों को तुरंत लैलूंगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई.


धनंजय की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, और 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP