बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर थाने पहुंचा

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 01:26 PM 1 मिनट में पढ़ें 9

रोहित तोमर
रोहित तोमर

रायपुर । संवाददाता: रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित सिंह तोमर आखिरकार सोमवार को पुलिस के सामने पेश हो गया. लंबे समय तक फरार चल रहे रोहित ने सुप्रीम कोर्ट से मिली गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक के बाद आज खुद पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर पूछताछ में सहयोग किया.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित तोमर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चाकू से हमला, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी देना, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. 

विज्ञापन


ये मामले मुख्य रूप से तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और अन्य इलाकों से जुड़े हुए हैं.


पिछले साल नवंबर में पुलिस ने रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, लेकिन रोहित लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर भागता रहा. 


कई प्रयासों के बावजूद उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था. इस बीच रोहित ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई. कोर्ट ने अस्थायी राहत देते हुए उसे जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया.


कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रोहित आज थाने पहुंचा, जहां उससे लंबी पूछताछ की गई.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

5 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

5 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

12 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

12 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP