मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

C

CG Khabar

09 जन. 2026, 02:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 18

रायपुर कांग्रेस
रायपुर कांग्रेस

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और फफाडीह में हुए अमर विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने देवेंद्र नगर थाने का घेराव किया. 


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की.

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि रायपुर में हत्या, लूट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आम जनता खौफ के साये में जीने को मजबूर है. 


उन्होंने अमर विश्वकर्मा की हत्या को पुलिस की घोर लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जबकि पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. 


इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. 


कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधों पर लगाम नहीं लगी, तो पार्टी आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी और जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP