शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 02:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

Accident
Accident

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री का बेटा हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. रायपुर में सोमवार, 5 जनवरी 2026 की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह उर्फ लकी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय बलवंत सिंह अपने दोस्तों के साथ एक एसयूवी कार में सवार थे, तभी तेलीबांधा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक त्रिभुवन ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी. 


चश्मदीदों और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक कार के साथ कुछ मीटर तक घिसटता चला गया. इस हादसे में त्रिभुवन ठाकुर, जो पेशे से एक डिस्क जॉकी (DJ) हैं, को सिर, पसलियों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है.

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से जा टकराई. 


तेलीबांधा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बलवंत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है. 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं. 


उल्लेखनीय है कि बलवंत सिंह की मां रेणुका सिंह 2019 से 2023 के बीच केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं और वर्तमान में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी दल भाजपा की विधायक हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP