बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव में 3 महीने में 9 लाख की अवैध शराब जब्त

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 01:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

अँकिता शर्मा IAS
अँकिता शर्मा IAS

राजनांदगांव। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के सख्त दिशा-निर्देशों पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब रंग ला रहा है. पिछले तीन महीनों में पुलिस ने इस दिशा में जोरदार छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 127 मामले दर्ज किए गए और कुल 39.53 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब तथा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को जब्त कर लिया गया.


इस सघन मुहिम में पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसाई जा रही अवैध शराब पर विशेष निगरानी रखी गई. पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के पांच बड़े मामलों में सफलता हासिल की, जिसमें मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शराब संचालक भी गिरफ्तार हुआ. 

विज्ञापन


आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 138 आरोपियों पर कार्रवाई की गई.


जब्ती के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस ने लगभग 1150 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.88 लाख रुपये है. 


इसके अलावा तस्करी के लिए उपयोग में लाए गए 41 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया गया, जिनका कुल मूल्य 30.65 लाख रुपये आंका गया है.


जिले के अंदरूनी इलाकों में छत्तीसगढ़ में बनी अवैध शराब के खिलाफ भी 122 मामलों में 128 लोगों पर शिकंजा कसा गया. 


पुलिस की टीमें सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाए हुए हैं और विश्वसनीय सूत्रों से मिलने वाली खबरों पर त्वरित एक्शन ले रही हैं. एसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आगे भी जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

4 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

4 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

11 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

11 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

12 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP