रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, उपराष्ट्रपति भी शिरकत करेंगे

C

CG Khabar

08 अक्टू. 2025, 12:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

पीएण मोदी
पीएण मोदी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव की धूम 1 नवंबर से शुरू होगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में विशेष समारोह का उद्घाटन करेंगे. 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बताया कि 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया यह राज्य अब अपनी चांदी की जयंती मना रहा है.

विज्ञापन


राज्य स्तर पर रायपुर में पांच दिवसीय राजयोत्सव का आयोजन होगा, जबकि जिला स्तर पर तीन दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा. पीएम मोदी न केवल समारोह का शुभारंभ करेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नया भवन और आदिवासी संग्रहालय का भी लोकार्पण करेंगे. 


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन उत्सवों में सरकार की विकास योजनाओं और राज्य की प्रगति यात्रा को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा.


समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी उपस्थित रहेंगे. 


अधिकारियों के अनुसार, उपराष्ट्रपति संभवतः समापन समारोह में भाग लेंगे. यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक शानदार मंच साबित होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP