सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

32 लाख परिवारों का नवंबर से भोजन का हक छीना जा रहा- कांग्रेस

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2025, 02:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

सुशील आनंद शुक्ला
सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर । संवाददाता: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने आज राज्य की भाजपा सरकार पर राशन वितरण में भेदभाव और भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम लगाए. उनका कहना है कि नवंबर महीने से करीब 32 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत चावल और अन्य अनाज से महरूम रखने की साजिश रची जा रही है. 


सरकार केवाईसी (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को ढाल बनाकर गरीबों के पेट की आग बुझाने से रोक रही है, जबकि यह महज एक बहाना है.

विज्ञापन


शुक्ला ने याद दिलाया कि पूर्व कांग्रेस शासनकाल में एपीएल से लेकर बीपीएल तक हर वर्ग-चाहे मजदूर हो या अधिकारी-को पात्रता के आधार पर राशन उपलब्ध कराया गया था. उस दौर में 81 लाख परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए गए, जिनकी अंतिम सूची ग्राम सभाओं और शहरी निकायों में चर्चा के बाद तय की गई. कार्डों पर आधार विवरण और तत्कालीन मुख्यमंत्री की फोटो भी अंकित थी, तो अब इन्हें रद्द करने का कोई तर्क नहीं बनता. 


भाजपा सत्ता में आने के बाद 2023 से ये कार्ड रद्द कर दिए गए, जिससे लाखों लोग लंबी लाइनों में परेशान हुए.


आज भी तकनीकी खामियों का रोना रोते हुए 32 लाख से ज्यादा परिवार राशन से वंचित हैं. कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि भोजन का मौलिक अधिकार यूपीए सरकार ने प्रदान किया था, लेकिन वर्तमान शासन में यह सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह गया. तीन महीने का स्टॉक नाममात्र का है, जहां सिर्फ अंगूठा स्कैन हो रहा है. 


वहीं पीडीएस का चावल खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बिक रहा. खासकर आदिवासी इलाकों में नमक और चने जैसी बुनियादी चीजें तो कागजों तक सीमित हैं.


शुक्ला ने और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद पीडीएस गोदामों का कोई भौतिक ऑडिट नहीं हुआ. सहकारी दुकानें और उपभोक्ता केंद्र अब पार्टी के नेताओं के निजी फायदे का अड्डा बन चुके हैं. गरीबों का राशन घोटालेबाजों के जरिए पड़ोसी राज्यों में तस्करी हो रहा है. 


उन्होंने मांग की है कि रद्दशुदा कार्डों की सूची फौरन बहाल हो और हर जरूरतमंद परिवार को राशन सुनिश्चित किया जाए, वरना कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

11 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

17 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

19 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP