सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती होगी

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2025, 12:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

गजेन्द्र यादव
गजेन्द्र यादव

रायपुर । संवाददाता: प्रदेश सरकार द्वारा 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया गया है. मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा. 


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी लंबे समय से शिक्षा प्रणाली को प्रभावित कर रही थी, ऐसे में यह भर्ती न केवल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी. मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रणाली से संचालित किया जाएगा. ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो सके.


शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि एक मजबूत, सक्षम और प्रेरणादायी शिक्षण तंत्र का निर्माण करना है. 


उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे उत्साह और विश्वास के साथ तैयारी करें, क्योंकि यह भर्ती प्रदेश के शैक्षणिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाली सिद्ध होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

15 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

17 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP